Explore

Search

May 7, 2026 7:23 pm

लैलूंगा में अवैध अफीम की खेती पर कार्रवाई जारी, जांच के बाद होगा पूरा खुलासा

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध पोस्ता अफीम की खेती के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। मौके पर पुलिस टीम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौजूद है और पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच की जा रही है।

इस संबंध में एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति की तस्दीक कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले का विस्तृत ब्योरा जांच पूरी होने के बाद ही साझा किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मिली सूचना के आधार पर पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से उगाई गई पोस्ता फसल को नष्ट किया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों, स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच जारी है।

एसएसपी सिंह ने कहा है कि क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS