Explore

Search

September 21, 2026 7:31 pm

होटल कर्मचारी की स्कूटी लेकर फरार हुआ गेस्ट, जुर्म दर्ज

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे गेस्ट द्वारा महिला कर्मचारी की स्कूटी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालखदान निवासी रिंकी खांडे तोरवा क्षेत्र के होटल वासु इन में हाउसकीपिंग का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को लिंगियाडीह निवासी राजेंद्र राजपूत होटल में ठहरने आया था। वह रातभर होटल में रुका रहा और अगले दिन सुबह करीब छह बजे उसने कर्मचारी से स्कूटी मांगी। उसने बताया कि वह पास में ही नाश्ता करने जा रहा है और थोड़ी देर में लौट आएगा। उसकी बातों में आकर महिला कर्मचारी ने उसे अपनी स्कूटी की चाबी दे दी। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो महिला को संदेह हुआ। इस पर उसने होटल मैनेजर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारी ने आरोपी के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। दो दिन तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। अंततः महिला ने तोरवा थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS