Explore

Search

March 23, 2026 3:50 am

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर: नवरात्रि में पिंक पेट्रोल यूनिट सक्रिय, मंदिरों में चला जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान

रायपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर विशेष पहल की गई है। इसके तहत शहर के प्रमुख मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर पिंक पेट्रोल यूनिट के माध्यम से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पिंक पेट्रोल यूनिट द्वारा मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर 94792 10932 की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पिंक पेट्रोल यूनिट का मुख्य उद्देश्य हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आपात स्थिति में फंसी महिलाओं एवं बच्चों को त्वरित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करना है।

तीनों जोनों में तैनाती, दिनभर सक्रियता

पिंक पेट्रोल यूनिट को पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के तीनों जोनों में अलग-अलग तैनात किया गया है। यह यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक स्थलों तथा धार्मिक आयोजनों में विशेष उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर आम नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट का यह प्रयास महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 94792 10932 का उपयोग करें और पुलिस का सहयोग करें।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS