Explore

Search

May 7, 2026 8:59 pm

बिजनी से विकास और विजय का शंखनाद: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने दिया प्रचंड जीत का मंत्र

असम के बिजनी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन ने चुनावी माहौल को निर्णायक दिशा दे दी। सम्मेलन में केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिस आत्मविश्वास, स्पष्टता और ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, वह पूरे क्षेत्र में भाजपा की मजबूत स्थिति का संकेत बनकर उभरा।

अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने कहा, “आज का भारत ठहराव का नहीं, तेज़ गति से आगे बढ़ते विकास का भारत है। यह नया भारत है, जो बड़े संकल्प लेता है और उन्हें सिद्ध भी करता है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। “इसी विकास की धारा को असम में डबल इंजन सरकार ने नई ताकत दी है,” उन्होंने जोर देकर कहा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि “असम आज शांति, स्थिरता और समृद्धि के नए युग में प्रवेश कर चुका है। जहां पहले चुनौतियां थीं, आज वहां संभावनाएं हैं; जहां निराशा थी, आज वहां विश्वास है।”

चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए तोखन साहू ने स्पष्ट कहा, “हर बूथ भाजपा की ताकत का केंद्र है। जब हर कार्यकर्ता ‘सेवा, समर्पण और संकल्प’ के साथ मैदान में उतरता है, तब विजय केवल परिणाम नहीं, बल्कि स्वाभाविक उपलब्धि बन जाती है।”

उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें, लाभार्थियों से संवाद स्थापित करें और भाजपा के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत करें।

इस अवसर पर असम सरकार के कैबिनेट मंत्री जयंत मल्ला बरुवा, जिला अध्यक्ष रतन कुमार राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में एक ही स्वर गूंजा विकास ही विश्वास है, और विश्वास ही विजय का मार्ग है।बिजनी से उठी यह हुंकार अब पूरे असम में भाजपा की प्रचंड जीत का आधार बनने की ओर अग्रसर है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS