Explore

Search

May 6, 2026 2:03 pm

खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा व 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बिलासपुर, 20 मार्च 2026। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश तथा उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, निरतु, सेंदरी, तुरकाडीह, लोखंडी, कोनी, बिरकोना एवं सरकंडा क्षेत्रों में सघन जांच के दौरान कई मामलों में अवैध परिवहन पकड़ा गया। सरकंडा क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा तथा रेत का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन जब्त किया गया।

इसी प्रकार निरतु से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, तुरकाडीह से 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोखंडी क्षेत्र से 1 हाइवा एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन करते पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त अशोक नगर क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन भी जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान कुल 5 हाइवा एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 8 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना सरकंडा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS