Explore

Search

June 22, 2026 7:35 am

मिलूपारा अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा,एसएसपी ने किया खुलासा

 “एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर प्रोफेशनल इंवेस्टिगेशन से इस गंभीर घटना का पर्दाफाश किया गया, पूरी टीम को दिया जावेगा ईनाम”

रायगढ़, 18 मार्च। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा में हुए अंधे कत्ल मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 9 मार्च की रात चौकीदार लखन उर्फ धरभईया चौधरी की हत्या कर दी गई थी, जिसका शव अगले दिन खेत की मेड़ पर मिला था। प्रारंभिक तौर पर मृतक के साथी द्वारा अज्ञात लोगों पर संदेह जताया गया, लेकिन पुलिस जांच में उसकी कहानी संदिग्ध पाई गई।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के साथ ही मृतक के मुंह में मिले प्लास्टिक के टुकड़े ने जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों से पूछताछ की, जिसमें मुख्य साक्षी ही आरोपी निकला।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मामूली विवाद के दौरान उसने टॉर्च से वार कर एवं गला दबाकर हत्या की और बाद में साक्ष्य छिपाने तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा प्रकरण में साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा, “रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर प्रोफेशनल इन्वेस्टिगेशन से गंभीर मामले का खुलासा किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।”

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS