Explore

Search

April 14, 2026 12:38 am

सिग्नल पर लोगों को रोककर लोगों से बदसलूकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

“एएसपी पंकज पटेल ने कहा सिग्नल पर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, अभद्रता या यातायात में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

बिलासपुर। नेहरू चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों को रोककर रुपये मांगने और मना करने पर अभद्रता करने वाले किन्नरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो किन्नरों को पकड़कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल पर दो किन्नर वाहन चालकों और राहगीरों को जबरन रोककर रुपये की मांग कर रहे हैं। रुपये देने से इनकार करने पर वे महिलाओं और बुजुर्गों से अभद्र व्यवहार कर रहे थे। इससे सिग्नल पर अप्रिय स्थिति बन रही थी और यातायात भी प्रभावित हो रहा था। इस पर पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर रवाना की गई। पुलिस के पहुंचते ही सिग्नल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को बताया कि दोनों किन्नर काफी देर से सिग्नल पर खड़े होकर वाहन चालकों को रोक रहे थे, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती थी। पुलिस ने मौके से जुली चौधरी (36) और नफीसा खातून (25) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ सिग्नल पर लोगों को परेशान करने और सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था फैलाने की जानकारी मिली। इसके बाद दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।


हर सिग्नल पर किन्नरों का जमावाड़ा

एएसपी पटेल ने बताया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और ट्रैफिक सिग्नलों पर इस तरह की शिकायतें समय-समय पर मिलती रहती हैं। पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और जहां भी आम नागरिकों को परेशान किए जाने की शिकायत मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सिग्नल पर किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, अभद्रता या यातायात में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS