Explore

Search

April 16, 2026 5:04 pm

केंद्रीय श्रम संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एसईसीएल के कार्य-संचालन पर आंशिक प्रभाव

कोरबा।केंद्रीय श्रम संगठनों द्वारा आज आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल के कार्य-संचालन पर आंशिक प्रभाव देखने को मिला है। हालांकि, अधिकांश खदानों में उत्पादन और कार्य सामान्य रूप से जारी रहा।

एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीश चंद्रा ने बताया कि कंपनी की कुल 20 ओपन कास्ट खदानों में से 11 खदानों में कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहा है, जबकि 9 खदानें आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। कोरबा जिले की दीपिका, सामान्य और गेवरा परियोजनाएं भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 5 खदानों में कार्य पूरी तरह से ठप रहा, जबकि एसईसीएल की कुल 35 खदानों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहा। हड़ताल के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी असर पड़ा है। औसत दिनों की तुलना में उपस्थिति में लगभग 34 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार उत्पादन एवं आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक वैकल्पिक प्रबंध किए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS