Explore

Search

October 13, 2026 1:28 am

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का त्रिपुरा प्रवास, राज्यपाल से की सौजन्य भेंट; बजट पर कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अगरतला।केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का त्रिपुरा प्रवास अगरतला एयरपोर्ट पर आगमन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री साहू ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

प्रवास के दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने राजभवन में त्रिपुरा के माननीय राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू से सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राज्य के समग्र विकास केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच समन्वय सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देंगे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS