Explore

Search

February 10, 2026 1:51 pm

पत्रकार भ्रमण योजना को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जताया आभार

रायपुर।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से भेंट कर पत्रकारों के लिए संचालित भ्रमण योजना में छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और ग्रामीण अंचलों के पत्रकार साथियों को शामिल करने की मांग की थी।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सकारात्मक आश्वासन दिया था। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस योजना को लागू करने का भरोसा दिलाया था, जिसे अब पूरा किया गया है। योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों से 200 से अधिक पत्रकार साथियों ने हवाई मार्ग से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की भ्रमण यात्रा की। इस दौरान पत्रकारों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकार भ्रमण योजना निरंतर जारी है और आगे भी अन्य पत्रकार साथियों को इसका लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सरकार के इस कदम के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को निरंतर जारी रखने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी का कहना है कि इस प्रकार की योजनाएं पत्रकारों के अनुभव, ज्ञान और आपसी संवाद को सशक्त करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS