Explore

Search

February 10, 2026 11:34 am

सीआईएल अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य समापन, एसईसीएल बना चैंपियन

छत्तीसगढ़ ।बिलासपुर स्थित स्व. श्री बी.आर. यादव अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई में आयोजित कोल इंडिया लिमिटेड की अंतर-कंपनी हॉकी प्रतियोगिता 2025–26 का समापन आज उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का सफल आयोजन दक्षिण पूर्व कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएलके तत्वावधान में किया गया।

फाइनल मुकाबले में एसईसीएल और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल की टीमें आमने-सामने रहीं। रोमांचक मैच में एसईसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीसीएल को 6–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों ने प्रभावी तालमेल, तीव्र आक्रमण तथा मजबूत रक्षा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

समापन समारोह में निदेशक मानव संसाधन एसईसीएल बिरंची दास मुख्य अतिथि तथा निदेशक वित्त एसईसीएल डी. सुनील कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मनीष श्रीवास्तव सचिव हॉकी छत्तीसगढ़ रोहताश्व बाजपेयी अध्यक्ष हॉकी बिलासपुर कोल इंडिया वेल्फेयर बोर्ड के सदस्य एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य एसईसीएल कल्याण मंडल मुख्यालय एवं क्षेत्रीय जेसीसी सदस्य क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य सहित विभिन्न काउंसिल एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के तहत प्रातः खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड एमसीएल को पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह आयोजन कोल इंडिया परिवार के बीच एकजुटता समन्वय एवं खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। एसईसीसीएल परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।उक्त जानकारी एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनीश चंद्रा ने दी ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS