Explore

Search

February 3, 2026 7:22 pm

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर में अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता संगीत का शुभारंभ

प्रतियोगिता के पहले दिन सुगम एवं शास्त्रीय गायन की मनोहारी प्रस्तुतियाँ,भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों, उत्पादन इकाइयों एवं कारखानों की कुल 22 टीमों ने लिया भाग,समापन एवं पुरस्कार वितरण आज

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय अंतर रेलवे सांस्कृतिक प्रतियोगिता संगीत का शुभारंभ सोमवार को न्यू ऑडिटोरियम, तितली चौक, रेलवे कॉलोनी, बिलासपुर में हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन तीन फरवरी 2026 को होगा ।

इस अखिल भारतीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों, उत्पादन इकाइयों एवं कारखानों की कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें बनारस लोकोमोटिव वर्क्स बीएलडब्ल्यू चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स सीएलडब्ल्यू मध्य रेलवे ईस्ट कोस्ट रेलवे पूर्व रेलवे, इंटीग्रल कोच फैक्ट्री आईसीएफ मेट्रो रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे उत्तर पूर्व रेलवे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे उत्तर रेलवे उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे बोर्ड रेल कोच फैक्ट्री, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन आरडीएसओ दक्षिण मध्य रेलवे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दक्षिण पूर्व रेलवे दक्षिण रेलवे दक्षिण पश्चिम रेलवे पश्चिम मध्य रेलवे तथा पश्चिम रेलवे शामिल हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन सुगम संगीत लाइट म्यूजिक गायन एवं शास्त्रीय गायन विधाओं की प्रस्तुतियाँ हुईं। विभिन्न रेल जोनों से आए प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सभागार को संगीतमय वातावरण से भर दिया। श्रोताओं ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और सराहा प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8 बजे से देर शाम तक किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज 3 फरवरी 2026 को सुगम वादन एकल एवं शास्त्रीय वादन एकल की प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके पश्चात सायंकाल समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे तरुण प्रकाश होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन सेक्रो श्रीमती मीनाक्षी शर्मा रहेंगी।

यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता भारतीय रेलवे की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं कर्मचारियों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS