Explore

Search

April 20, 2026 11:22 am

पुलिस सैलरी पैकेज के तहत शहीद आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा।थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बीमा चेक के रूप में सौंपी गई।

गौरतलब है कि आरक्षक प्रहलाद दिनकर का दिनांक 16 सितंबर 2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में मौके पर ही निधन हो गया था।

पुलिस अधीक्षक आईपीएस विजय पाण्डेय के सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 02 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जांजगीर शाखा नैला के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत बीमा राशि का चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS