Explore

Search

March 12, 2026 9:56 pm

मुंगेली पुलिस का नववर्ष उपहार: एसपी भोजराम पटेल ने 110 परिवारों को लौटाए गुम मोबाइल

16.50 लाख रुपये के मोबाइल पाकर खिले नागरिकों के चेहरे, साइबर सेल की रही विशेष भूमिका

छत्तीसगढ़ मुंगेली।नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन वापस कराए। पुलिस अधीक्षक आईपीएस भोजराम पटेल के निर्देश पर संचालित गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत जिले में कुल 110 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 16.50 लाख रुपये है, उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में एसपी भोजराम पटेल ने स्वयं मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

एसपी के निर्देश पर तकनीकी अभियान

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुम मोबाइल संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और थाना स्तर पर संयुक्त टीम गठित की गई। इस टीम ने भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए मोबाइल फोन की तकनीकी ट्रैकिंग की।

उन्होंने बताया कि तकनीकी विश्लेषण और आईएमईआई नंबर के आधार पर न केवल मुंगेली जिले, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों से भी मोबाइल रिकवर किए गए।

साइबर सेल की भूमिका को सराहा

एसपी श्री पटेल ने इस सफलता का श्रेय साइबर सेल की टीम को देते हुए कहा कि आईएमईआई ट्रैकिंग, सर्विलांस और निरंतर मॉनिटरिंग के कारण यह संभव हो सका। उन्होंने साइबर सेल प्रभारी एवं पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की।

नागरिकों ने जताया आभार

मोबाइल वापस पाने वाले नागरिकों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि खोया हुआ फोन वापस मिलेगा। उन्होंने मुंगेली पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनता के लिए एसपी का संदेश

एसपी भोजराम पटेल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि मोबाइल फोन आज केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत डेटा, बैंकिंग जानकारी और पहचान से जुड़ा संवेदनशील उपकरण है। इसके गुम होने पर लापरवाही गंभीर आर्थिक और साइबर अपराध का कारण बन सकती है।मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें।ceir.gov.in पोर्टल पर स्वयं गुम मोबाइल की जानकारी दर्ज करें, ताकि उसका दुरुपयोग रोका जा सके।सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदते समय हमेशा वैध बिल लें, बिना बिल का मोबाइल चोरी का हो सकता है।एसपी ने कहा कि मुंगेली पुलिस आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए आगे भी ऐसे अभियान चलाती रहेगी। उन्होंने कहा मोबाइल का IMEI नंबर सुरक्षित रखें अनजान लिंक व कॉल से सतर्क रहें, किसी भी साइबर संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।एसपी श्री पटेल ने कहा कि मुंगेली पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है लेकिन जागरूक नागरिक ही अपराध की सबसे बड़ी रोकथाम हैं।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS