Explore

Search

August 21, 2026 10:46 pm

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व नकदी उड़ाई

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तुरबा नगर में चोरों ने एक रिटायर्ड कर्मचारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सोने-चांदी के जेवर और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


कस्तुरबा नगर निवासी शेखर कुमार कनौजे (62) रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे 10 दिसंबर की सुबह अपने मकान में ताला लगाकर पत्नी सरिता कनौजे के साथ पारिवारिक कारणों से बालाघाट गए थे। इस दौरान मकान पूरी तरह से बंद था। 16 दिसंबर की रात करीब आठ बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दरवाजा खोलकर अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और उसका ताला भी टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने के टाप्स, चांदी की पायल और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके बाद उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का मानना है कि आरोपी को पहले से यह जानकारी रही होगी कि मकान कई दिनों से सूना है। इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का जुर्म दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के मकानों और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS