Explore

Search

November 13, 2026 12:08 pm

अनुवाद के मूल तत्वों पर डॉ. सिद्दीकी का ऑनलाइन व्याख्यान 22 को 

वर्धा। अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन लिटरेरी फेस्टिवल ट्रांसलेशन ऑफ ए. एस. पुश्किन फ़ेरी टेल्स इन द लैंग्वेजेज ऑफ द वर्ल्ड के अंतर्गत शनिवार 22 नवंबर को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के अनुवाद अध्ययन विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. अनवर अहमद सिद्दीक़ी अनुवाद के मूलभूत तत्व विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यान दोपहर 2:35 बजे से 2:50 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

फेस्टिवल के आयोजकों सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय भारत में रूसी हाउस, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन केरल विश्वविद्यालय तिरुवनंतपुरम, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय काशी वाराणसी तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा ने अधिकाधिक श्रोताओं से इस व्याख्यान से जुड़ने की अपील की है।कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक भाषाओं में पुश्किन की कथाओं के अनुवाद और बहुभाषिक साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS