Explore

Search

November 19, 2025 7:11 pm

विधवा के घर में घुसकर छेड़खानी, बाल पकड़कर जमीन पर पटका; जान से मारने की कोशिश का आरोप

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला अपने दो बेटियों के साथ रहती है। महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है, जिसके बाद वह अकेले ही परिवार का पालन-पोषण कर रही है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। उसने अपनी दोनों बेटियों को किराना सामान लाने के लिए गांव की दुकान भेजा हुआ था। उसी दौरान सोनसरी निवासी पांडु विश्वकर्मा उसके घर पहुंच गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसते ही महिला को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और उसके साथ जबरन छेड़खानी की कोशिश की। महिला उसे रोकने और बचने के लिए घर से बाहर भागने लगी, लेकिन आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे जोर से जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान उसने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गला दबाने की भी कोशिश की। इधर, घर से आ रही चीख-पुकार सुनकर उसकी दोनों बेटियां भी मौके पर पहुंच गईं। छोटी बेटी ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। महिला किसी तरह संभली और अपनी बेटियों के साथ पचपेड़ी थाना पहुंची। उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को देकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पांडु विश्वकर्मा के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS