Explore

Search

June 19, 2026 4:30 pm

धन लाभ से लेकर स्वास्थ्य तक, जानिए किसे मिलेगा सितारों का साथ -पंडित सुभाष शर्मा ने बताया राशियों पर ग्रहों का असर

बिलासपुर । प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष शर्मा के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रही है। सूर्य, बुध और गुरु के परिवर्तन से कुछ लोगों के लिए यह समय सौभाग्यशाली रहेगा, वहीं कुछ राशियों को संयम और सतर्कता बरतने की जरूरत है।

 मेष राशि

कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

 वृषभ राशि

परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, परंतु किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मिथुन राशि

मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के संकेत हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें।

 कर्क राशि

नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि

खर्चों में वृद्धि संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है।

 कन्या राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

तुला राशि

पुराने विवादों का निपटारा हो सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

 वृश्चिक राशि

महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। दांपत्य जीवन में थोड़ी कटुता संभव है। आत्मसंयम से स्थिति बेहतर होगी।

 धनु राशि

यात्रा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नए परिचय लाभदायक सिद्ध होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

 मकर राशि

करियर में उन्नति के योग हैं। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

 मीन राशि

मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय शुभ है।

पंडित सुभाष शर्मा ने बताया कि ग्रहों की चाल हर व्यक्ति के जीवन पर निरंतर प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, सत्कर्म और नियमित पूजा-पाठ से ग्रह दोषों का प्रभाव कम किया जा सकता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS