Explore

Search

November 7, 2026 12:03 am

आईजी रेंज सरगुजा दीपक झा ने किया विजयादशमी पर शस्त्र एवं वाहन पूजन

अंबिकापुर पुलिस लाइन में विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना, जिले के सभी थानों में भी संपन्न

अंबिकापुर ।विजयादशमी के पावन अवसर पर सरगुजा पुलिस ने रक्षित केंद्र अंबिकापुर में शस्त्र और वाहनों का पूजन किया। आईजी रेंज दीपक झा और एसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर हर्ष फायर किया।

जिले के समस्त थानों और चौकियों में भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंत्रोचारण और हवन के बीच पुलिस अधिकारियों ने जिले में शांति और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।

पुलिस लाइन अंबिकापुर में परंपरागत ढंग से शस्त्रागार में रखे हथियारों को बाहर निकालकर पूजा की गई और सुरक्षित रूप से पुनः शस्त्रागार में रखा गया।

पुलिस महानिरीक्षक श्री झा ने कहा कि विजयादशमी शक्ति और सत्य की विजय का पर्व है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पुलिस सतत प्रयासों से जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल नगर सेना कमांडेंट शिवकुमार कठोतिया रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS