Explore

Search

October 24, 2025 2:58 am

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दामाद ने सास पर किया हंसिया से हमला, बहन भी घायल

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के डंगनिया गांव में बुधवार को शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दामाद ने अपनी सास पर हंसिया से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई उसकी बेटी को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उस पर भी हमला कर दिया। घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डंगनिया निवासी अयोध्या मिरी रोजी-मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनका बहनोई संतोष घृतलहरे (28) निवासी इंद्रपुरी तिफरा, डंगनिया आया था। संतोष शराब पीने के लिए अपनी सास यशोदा मिरी से रुपये मांगने लगा। यशोदा ने रुपये देने से इंकार किया तो संतोष भड़क उठा। उसने पहले गाली-गलौज करते हुए सास को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर से हंसिया उठाकर सास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला लहूलुहान हो गई। इस पर बेटी कविता बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे वह भी घायल हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। परिजन की मदद से गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची। अयोध्या मिरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संतोष घृतलहरे के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज किया है। पुलिस टीम ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया है। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS