Explore

Search

March 23, 2026 9:11 pm

नैला का दुर्गा उत्सव इस बार होगा और भी भव्य, शीश महल में विराजेंगी मां दुर्गा

जांजगीर-नैला। देशभर में अपनी भव्यता और विशिष्टता के लिए प्रसिद्ध नैला का श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव इस वर्ष और भी आकर्षक रूप में मनाया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 140 फीट ऊंचा प्रवेश द्वार म्यांमार बर्मा की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है, जबकि पंडाल परिसर में अक्षरधाम मंदिर की शैली में शीश महल का भव्य डिजाइन बनाया जा रहा है।

35 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा इस बार कमल पर विराजमान होकर लक्ष्मी स्वरूपा के रूप में दर्शन देंगी। उनका श्रंगार हीरे-मोती से किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए अद्वितीय अनुभव होगा।

समिति के सेवादार राजेश पालीवाल ने बताया कि इस बार सुरक्षा और पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया गया है। 100 से अधिक सीसी कैमरे, 200 से ज्यादा वॉलंटियर्स और पुलिस व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गई है।

पिछले वर्ष का लेज़र शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा था। इस बार उससे भी अधिक भव्य प्रस्तुति की तैयारी की जा रही है। वहीं कोलकाता की विश्वप्रसिद्ध लाइटिंग व्यवस्था भी यहां विशेष आकर्षण का हिस्सा बनेगी।

नैला दुर्गा उत्सव को 40 वर्षों से निरंतर भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। हर साल मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झलक यहां देखने को मिलती है। पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालु इस उत्सव में शामिल होने पहुंचते हैं। इस बार का आयोजन अपनी भव्यता और आकर्षण के कारण एक अविस्मरणीय अनुभव बनने जा रहा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS