Explore

Search

March 22, 2026 4:27 am

तोखन साहू की अमित शाह से मुलाकात, नक्सलवाद और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा आंतरिक शांति व्यवस्था नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शहरी विस्तार और सहकारी संगठनों की भूमिका सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

साहू ने बैठक में अपने विभागीय कर्तव्यों और प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रस्तुति दी।

उन्होंने कहा अमित शाह के निर्णायक नेतृत्व और दूरदृष्टि से देश में नक्सलवाद के विरुद्ध एक प्रभावी कार्यनीति विकसित हुई है। इससे प्रेरणा लेकर हम छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में स्थायी शांति और विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।

साहू ने आगे कहा कि यह मुलाकात उनके लिए प्रेरणा का स्रोत रही और शाह का मार्गदर्शन सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS