Explore

Search

November 5, 2026 11:25 am

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ट्रेन से सरगुजा के लिए हुए रवाना

रायपुर से अंबिकापुर तक करेंगे रेल यात्रा,साथ में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल भी मौजूद 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  राजधानी रायपुर से ट्रेन द्वारा सरगुजा के अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। आमजन की तरह रेल में सफर करते हुए मुख्यमंत्री ने यात्रा को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है ।मुख्यमंत्री के साथ इस रेल यात्रा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर विधायक सुनील सोनी भी साथ में मौजूद रहे ।

इस यात्रा को लेकर न केवल प्रशासन बल्कि आम जनता में भी उत्सुकता देखी गई। मुख्यमंत्री का यह रेल सफर सरगुजा क्षेत्र के साथ सीधे बातचीत का प्रतीक माना जा रहा है।यह दौरा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है 

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS