Explore

Search

January 25, 2026 10:13 pm

उधारी के नाम पर अवैध वसूली, महिला गिरफ्तार

रायपुर। अवैध वसूली के प्रकरण में रायपुर पुलिस ने एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से अपने पति व अन्य परिजनों के साथ मिलकर कर्ज देने के बदले ब्याज की अधिक राशि वसूलने, धमकी देने और औने-पौने दाम में जमीन रजिस्ट्री कराने जैसी गतिविधियों में संलिप्त थी। आरोपिया शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा सिंह तोमर (41) को पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना तेलीबांधा से पुरानी बस्ती थाने को एक प्रतिवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मामले में फरार आरोपी रोहित सिंह तोमर की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान जब पुलिस ने रोहित के भाटागांव स्थित निवास पर दबिश दी, तो वह फरार मिला, लेकिन घर से कई दस्तावेज बरामद हुए। इनमें जमीन के क्रय-विक्रय से संबंधित स्टांप पेपर, कोरे व हस्ताक्षरयुक्त चेक, इकरारनामे, व कोरे स्टांप शामिल थे। पुलिस को जांच में यह भी जानकारी मिली कि रोहित तोमर, उसके पिता वीरेंद्र सिंह तोमर, पत्नी शुभ्रा सिंह और अन्य परिजन अपने कर्जदारों से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर उन्हें डरा-धमकाकर न केवल अधिक ब्याज वसूलते थे, बल्कि उनकी संपत्तियां भी औने-पौने दामों पर हड़प लेते थे। साथ ही, कुछ रकम सीधे शुभ्रा सिंह के खाते में भी ट्रांसफर करवाई जाती थी। पुलिस ने गवाहों के बयान के आधार पर पुष्टि की कि यह पूरा परिवार संगठित तरीके से अवैध वसूली करता था। इन गवाहों ने बताया कि आरोपितों द्वारा जेल भेजने की धमकी देकर वसूली की जाती थी। जांच के बाद शुभ्रा सिंह को 13 जून को गिरफ्तार किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 111(1) तथा छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS