Explore

Search

November 6, 2026 9:38 pm

चिनाब ब्रिज ,विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे पुल कश्मीर की प्रगति का प्रतीक

बिलासपुर,छत्तीसगढ़ ।जम्मू-कश्मीर बर्फ से ढ़की पर्वत पहाड़ियों और गहराइयों के बीच बहती चिनाब नदी के ऊपर रेलवे ने सबसे ऊंचा पुल बना कर एक नया इतिहास रच दिया । विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज देश की तकनीकी शक्ति और संकल्प का मिसाल बनकर खड़ा है। जानकारी 395 मीटर की ऊंचाई पर चिनाब नदी को पार करता यह पुल एफिल टावर से ऊंचा तो है ही लेकिन इसकी ऊंचाई कुतुब मीनार से पांच गुना अधिक है।आने वाले दिनों में यह पुल पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र बनेगा।

SECR के सीपीआरओ डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक यह ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा एक है, जिसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को हर मौसम में बिना किसी रुकावट के साथ रेल सेवा देना है। यह परियोजना महज एक बुनियादी ढांचा परियोजना नहीं, बल्कि घाटी के सपनों को देश के समुदाय के सदस्यों के बीच अधिक और बेहतर संपर्क उपलब्ध कराना है ।

जाने ब्रिज की खास विशेषताएं क्या है

चिनाब ब्रिज की कुल लंबाई 1,315 मीटर मुख्य आर्च की लंबाई 467 मीटर है जो नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर स्पैन की कुल संख्या 17 प्रमुख निर्माण सामग्री इस की 28,000 मीट्रिक टन स्टील हवा सहने की क्षमता है जो 266 किमी प्रति घंटा तक भूकंप सुरक्षा ज़ोन V के लिए विशेष डिज़ाइन ब्लास्ट-लोड रेजिस्टेंट बेहतर सुरक्षा के लिए है ।

चिनाब नदी के इस ब्रिज के निर्माण में पहली बार भारतीय रेलवे ने अत्याधुनिक केबल क्रेन सिस्टम का उपयोग किया है जो करीब 915 मीटर चौड़ी खाई को पार करने के लिए दो विशाल केबल कार और 100 मीटर ऊंचे पाइलन खड़े किए गए। यह पुल सलाल डैम के निकट स्थित है, जो इस पूरी परियोजना की रणनीतिक और इंजीनियरिंग दृष्टि से अहमियत को और बढ़ा देता है।

क्या कहा रेल मंत्री ने

देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक नया अध्याय बताया है। उन्होंने कहा यह पुल केवल दो पहाड़ों को नहीं, बल्कि विकास समावेशन और नए भारत के सपनों को भी जोड़ता है।

चिनाब नदी का यह पुल कश्मीर को एक नए युग की ओर ले जाने वाला गेटवे बनकर उभरा

चिनाब नदी का यह ब्रिज महज एक संरचना नहीं, बल्कि यह भारत की इंजीनियरिंग कौशल, नवाचार और दूर-दराज के इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने के अटूट संकल्प का प्रतीक बन चुका है। यह पुल कश्मीर को एक नए युग की ओर ले जाने वाला गेटवे बनकर उभरा है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS