Explore

Search

March 22, 2026 3:12 pm

बीएसपी से कॉपर स्क्रैप चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, फर्जी गेटपास घटना को दिया था अंजाम


भिलाई। पुलिस ने बीएसपी संयंत्र से कॉपर स्क्रैप चुराने के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से फर्जी गेटपास तैयार कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला 31 मई का है, जब सुबह करीब 6.15 बजे हुंडई कार बीएसपी संयंत्र के बोरिया आउट गेट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। संदेह होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने वाहन की जांच की तो कार में गुप्त कैविटी में छुपा 240 किलोग्राम कॉपर केबल स्क्रैप मिला। वाहन चला रहा शिवम यादव नामक युवक ने फर्जी गेटपास का इस्तेमाल कर संयंत्र में प्रवेश किया था। उसके पास से गेटपास, कार और चोरी का स्क्रैप जब्त किया गया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि उसने मनोज कुमार वर्मा के साथ मिलकर गेटपास को एडिट किया था। आगे जांच में पता चला कि गेटपास को आकाश कुहीकर ने अपने मोबाइल से एडिट किया था। बीएसपी कर्मचारी के असली पास में फोटो बदलकर अपने साथियों के फोटो लगाए गए थे। चोरी किया गया स्क्रैप कैलाश ताम्रकार को खपाने के लिए सौंपा जाना था, जो शांतिनगर में बर्तन दुकान संचालित करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी गेटपास, अन्य बीएसपी गेटपास और मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों ने बीएसपी जैसे सुरक्षित क्षेत्र में घुसकर संगठित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे उनकी गंभीर भूमिका सामने आई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पकड़े गए आरोपी
आकाश कुहीकर (35), अर्जुन नगर, वैशाली नगर, दुर्ग
सचिन पौनीकर (43), 32 एकड़ जामुल, दुर्ग
एस. अनिल (36), बिहारी मोहल्ला, छावनी, दुर्ग
कैलाश ताम्रकार (45), शांतिनगर, सुपेला, दुर्ग

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS