Explore

Search

September 9, 2026 12:22 am

पति की प्रताड़ना और अवैध संबंध से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, एक साल बाद पति गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र स्थित एनई कॉलोनी में एक महिला ने पति की प्रताड़ना और अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। घटना को एक साल बीत जाने के बाद अब पुलिस ने जांच पूरी कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनई कॉलोनी निवासी विनीता साहनी (37) ने 6 अप्रैल 2024 को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना के बाद महिला के पिता राजकुमार साहनी ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से पारिवारिक प्रताड़ना झेल रही थी। महिला के भाई विपिन साहनी ने भी पुलिस को दिए बयान में बताया कि विनीता का पति ओब्रे हेल (40) का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। इसी वजह से वह विनीता के साथ अक्सर मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
परिजनों ने यह भी बताया कि विनीता ने आत्महत्या करने से पहले अपने मायके वालों को अपने हालात के बारे में बताया था। उसने पति की हरकतों और प्रताड़ना का उल्लेख फोन पर किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महिला के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच करवाई। जांच में प्रताड़ना से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। इसमें पति के साथ हुई बातचीत, धमकी भरे संदेश और घरेलू हिंसा के संकेत भी शामिल थे।
कोतवाली सीएसपी आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी ओब्रे हेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई तकनीकी जांच, परिजनों के बयान और मोबाइल डेटा के आधार पर की गई है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS