Explore

Search

September 9, 2026 12:32 pm

आइटीबीपी कैंप में सिपाही ने मारी एएसआई को गोली, मौके पर मौत


रायपुर। राजधानी रायपुर के करीब खरोरा थाना क्षेत्र के मुड़ीपार स्थित आइटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) कैंप में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना देर रात उस समय हुई जब सिपाही और एएसआई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने अपने सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई पर गोली चला दी। गोली लगते ही एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एएसआई की पहचान पुलिस विभाग में काम करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर हुई है।


बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार उम्र 32 साल ने हरियाणा निवासी ASI देवेंद्र सिंह दहिया उम्र 56 साल की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को कैंप में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS