Explore

Search

September 28, 2026 12:46 am

पांच साल बाद शहर सरकार में दमदारी से हो रही है भाजपा की वापसी


बिलासपुर। पांच साल के राजनीतिक वनवास के बाद भाजपा की शहर सरकार में दमदारी के साथ वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। पोस्ट बैलेट में बढ़त बनाने के बाद ईवीएम में भी भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक से निर्णायक बढ़त बना ली है।

अब तक वोटों की गणना पर नजर डालें तो एल पद्मजा विधानी को 23856 और प्रमोद नायक को 14063 वोट मिला है। शुरुआती रुझान से यह स्पष्ट संकेत मिलने लगा है कि शहर सरकार में भाजपा की वापसी हो रही है।

पोस्टल बैलेट में भी भाजपा की पूजा विधानी आगे
बिलासपुर। मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से की गई। शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों का रूझान भी भाजपा की ओर ज्यादा देखने को मिला है। डाक मतपत्रों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को कांग्रेस के प्रमोद नायक से 37 वोट ज्यादा मिले। पूजा विधानी को 93 वोट व कांग्रेस के प्रमोद नायक को 56 वोट मिले।


बोदरी व लोरमी में आम आदमी पार्टी की शहर सरकार
बोदरी व लोरमी में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर भारी उलटफेर किया है। बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी की नीलम विजय वर्मा ने जीत की दर्ज की है वहीं बिल्हा नगर पंचायत से भाजपा की वंदना जेंड्रे और सरगांव नगर पंचायत से भाजपा के परमानंद साहू जीते।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS