Explore

Search

September 28, 2026 12:47 am

प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत

( राजश्री गुप्ते )कोरबा ।प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत की पुष्टि पूर्ण रूप से हो गई है। प्रारंभिक तौर पर जो सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी उसके मुताबिक रात ढाई बजे 7 लोगों के मौत की जानकारी उन्हें दी गई थी लेकिन बाद में सभी 10 मौतों की पुष्टि हो गई है। कोरबा जिला कलेक्टर अजीत बसंत एवं जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी बताया कि हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हुई है।

कलमीडुग्गु में शोक का माहौल

मृतक ईश्वरी प्रसाद जायसवाल के रिश्तेदार अनिल कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 10 सभी लोग बोलेरो पर सवार होकर गंगा स्नान के लिए रवाना हुए थे। सभी को स्वागत- सम्मान के साथ गंगा स्नान के लिए विदा किया गया लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और देर रात यह दु:ख भरी सूचना प्राप्त हुई।


ईश्वरी प्रसाद जो कि श्याम नगर नीलगिरी बस्ती दर्री थाना के पीछे के निवासी थे और वर्तमान में कलमीडुग्गू में निवासी अपने साला भागीरथी जायसवाल के साथ रह रहे थे, इन दोनों के अलावा संतोष सोनी, उनका पुत्र सौरभ सोनी, गंगा दास वर्मा, उनका पुत्र दीपक वर्मा, शिवा राजपूत, राजू साहू, बोलेरो का चालक और एक अन्य इस यात्रा पर थे। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो संतोष सोनी की है। भागीरथी, संतोष सोनी व अन्य लोग पेटी ठेकेदार के तौर पर काम करते थे। हादसे की सूचना उपरांत उनके परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं कलमीडुग्गू में शोक का माहौल है।

तबियत बिगड़ने से जा नहीं सके, बच गई जान

महाकुंभ की यात्रा में उक्त बोलेरो में सवार होकर जाने के लिए कलमीडुग्गु निवासी अनिल कुमार के पिता कोमल प्रसाद जायसवाल उम्र लगभग 65 वर्ष ने भी तैयारी कर ली थी लेकिन ऐन वक्त पर उनकी तबीयत बिगड़ जाने के कारण वह महाकुंभ की यात्रा पर नहीं जा सके। उनके स्थान पर दूसरे युवक को जाने का अवसर प्राप्त हुआ लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। कोमल प्रसाद जायसवाल इस हादसे का शिकार ईश्वरी प्रसाद के रिश्तेदार हैं इसलिए पूरा परिवार शोकाकुल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS