Explore

Search

April 25, 2026 10:25 pm

शिवरीनारायण मेले में 13 लोगों ने मिलकर की युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा । जिले के शिवरीनारायण मेले में मामूली विवाद पर एक युवक 19 वर्षीय दीपेश बर्मन की 13 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। लात-घूंसों और चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली गई।
जानकारी के अनुसार शिवरीनारायण मेले में दीपेश बर्मन का कुछ लोगों से मामूली टकराव हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। 13 लोगों ने मिलकर दीपेश पर हमला कर दिया। कुछ ने लात-घूंसों से पीटा तो कुछ ने चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 2 बालिग और 11 नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS