Explore

Search

February 5, 2025 1:17 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

मोहित जायसवाल व दीपक सिंह ठाकुर को मिली नए जिलों की कमान

बिलासपुर। जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की रायशुमारी के बाद चुनाव अधिकारी ने ग्रामीण व शहर जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष के पद पर दीपक सिंह ठाकुर व ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर मोहित जायसवाल की ताजपोशी की गई है। मोहित जायसवाल वर्तमान में जिला भाजपा के महामंत्री व दीपक सिंह ठाकुर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य हैं।

रायपुर,दुर्ग और भिलाई की तर्ज पर प्रदेश भाजपा ने संगठन के नजरिए से जिला भाजपा बिलासपुर का विभाजन करते हुए दो जिला बना दिया है। एक जिला भाजपा ग्रामीण और दूसरा जिला भाजपा शहर। जिला भाजपा ग्रामीण में बिल्हा,बेलतरा, मस्तूरी विधानसभा और जिला भाजपा शहर में बिलासपुर,तखतपुर,बिल्हा विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है।
सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में हुई संगठनात्मक बैठक में बिलासपुर जिले के पर्यवेक्षक शंकर लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक रजनीश सिंह की मौजूदगी रही। आपसी सामंजस्य और रायशुमारी के बाद पर्यवेक्षक ने दोनों जिलाध्यक्षों की नाम की घोषणा कर दी है। जिला महामंत्री ने मोहित जायसवाल को प्रमोट करते हुए जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर जिलाध्यक्ष के पद पर जिला कार्यसमिति के सदस्य दीपक सिंह ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है।


0 अब दो संगठन जिला
संगठन चुनाव के इस दौर में राष्ट्रीय कार्यालय से मिली सहमति के बाद प्रदेश भाजपा ने बिलासपुर जिला भाजपा का विखंडन करते हुए दो हिस्सों में बांट दिया है। बिलासपुर जिले में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र का जिला गठन किया गया है।


0 मंडलों का भी हुआ विभाजन, अब 25 से बढ़कर हुआ 29
संगठनात्मक नजरिए से जिला भाजपा का विभाजन करने से पहले प्रदेश भाजपा ने बड़े मंडलों की सीमा को छोटा करते हुए मंडलों की संख्या भी बढ़ा दी है। नए मंडलों का गठन कर इसे नया स्वरुप दिया गया है। जिले के छह मंडल भौगोलिक दृष्टिकोण से काफी बड़ा हो गया था,इनकी सीमाओं में कटौती करते हुए इसे छोटा किया गया है। पहले जिले में 25 मंडल हुआ करता था अब इसे बढ़ाकर 29 कर दिया गया है।


0 मंडलों का भी हुआ विखंडन
पहले बेलतरा विधानसभा में तीन मंडल हुआ करता था, इसे बढ़ाकर अब चार मंडल कर दिया गया है। बेलतरा विधानसभा में एक मंडल की बढ़ोतरी हो गई है। इसी तरह मस्तूरी में एक मंडल बढ़ाकर पांच से छह कर दिया गयाहै। बिलासपुर में भी एक मंडल की संख्या बढ़ा दी गई है। चार से अब पांच कर दिया गया है।
0 प्रदेश प्रतिनिधियों की भी हुई ताजपोशी
भूपेंद्र सवन्नी, रामदेव कुमावत, राजा पांडेय, गुलशन ऋषि, रजनीश सिंह, डा कृष्ण मूर्ति बांधी, रुक्मणी कौशिक, मनोहर सिंह राज व प्रदीप कौशिक।

Ravi Shukla
Author: Ravi Shukla

Editor in chief

Read More

Recent posts