Explore

Search

February 27, 2026 1:07 am

झोला छाप डाक्टर ने क्लीनिक में नाबालिग से किया दुष्कर्म

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के पौंसरा में रहने वाले झोलाछाप डाक्टर ने अपने क्लीनिक में बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी दी। साथ ही शादी करने का वादा करके नाबालिग का दैहिक शोषण शोषण करने लगा। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। नाबालिग ने परिजन को इसकी जानकारी देकर कोनी थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोनी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी झोला छाप डॉक्टर

कोनी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि पौंसरा में रहने वाला संदीप लास्कर(25) गांव में क्लीनिक चलाता है। उसने एक साल पहले 18 नवंबर 2023 को अपने क्लीनिक में जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। इस बीच उसने शादी करने का भी वादा किया। बाद में वह शादी करने से मना करने लगा। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। इस बीच आरोपी झोलाछाप डाक्टर फरार हो गया। पुलिस की टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी किरारी में छुपकर रह रहा है। आरोपी झोलाछाप डाक्टर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS