Explore

Search

September 23, 2026 8:29 pm

एनसीसी कैडेट्स ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश

CBN36 वर्धा, 23 सितंबर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत 21 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी, वर्धा के निर्देशानुसार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान नशे के कारण होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में 38 एनसीसी कैडेट्स एवं कर्मचारियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ. अनिकेत अनिल आंबेकर, सहायक प्रोफेसर प्रीति खोडे और परेड इंस्ट्रक्टर आकाश मंडले सहित एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से युवाओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS