Explore

Search

September 14, 2026 5:12 pm

लालपुर ओवरब्रिज के पास 18.330 किलो गांजा पकड़ा, ओडिशा के दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CBN36 रायपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना टिकरापारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने लालपुर ओवरब्रिज के पास गांजा लेकर बिक्री के लिए घूम रहे ओडिशा के दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 18.330 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन सहित कुल करीब 9.36 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 9 लाख 16 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम को सूचना मिली थी कि टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर ओवरब्रिज के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुड़िया ने अधीनस्थ अधिकारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मंगल हरिजन और भीमराज तांडी, दोनों निवासी ओडिशा बताया। पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 18.330 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 9,16,500 रुपये और दो मोबाइल फोन जब्त किए। कुल जब्ती करीब 9,36,000 रुपये की है। दोनों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 852/26, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

ओडिशा से रायपुर लाए थे गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाना बताया है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े सप्लायर, खरीदार और अन्य सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एंड-टू-एंड कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

1. मंगल हरिजन, पिता मोतीलाल हरिजन, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सालेकेला, थाना बूढ़ेन, जिला नवापारा, ओडिशा।

2. भीमराज तांडी, पिता टिकनू तांडी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सालेकेला, थाना बूढ़ेन, जिला नवापारा, ओडिशा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS