Explore

Search

August 19, 2026 6:34 pm

सीएमडी कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ कार्यक्रम, छात्राओं को मासिक धर्म और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

CBN36 बिलासपुर। सीएमडी कॉलेज में आर्यन फिल्म की ओर से ‘जागरूक नारी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ झिझक और भ्रांतियां दूर करना तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक बनाना रहा।

कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. संजय दुबे और प्राचार्य डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे। एएसपी मधुलिका सिंह और यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे भी विशेष रूप से शामिल हुए।

छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी

मासिक धर्म जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्राओं की जिज्ञासाओं और सवालों का सहजता से समाधान करते हुए मासिक धर्म को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया।

विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन के सुरक्षित इस्तेमाल तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी।

साइबर फ्रॉड से बचाव की भी दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर भी जागरूक किया गया। अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल और ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने के साथ डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ट्रैफिक मास्टर ट्रेनर उमा शंकर पाण्डेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती रितु साहू का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न जागरूकता विषयों पर संवाद किया।

कार्यक्रम के आयोजन में Rapido, Hotel Banshiwala, Arena Animation, Tercel Herbal, Ashirwad Hospital एवं जीवधर्नी फाउंडेशन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

आर्यन फिल्म परिवार ने कॉलेज प्रबंधन, पुलिस अधिकारियों, अतिथियों, विशेषज्ञों, ट्रैफिक मास्टर ट्रेनर, सहयोगी संस्थाओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संदेश रहा-बात होगी, झिझक टूटेगी… जानकारी बढ़ेगी, जागरूकता बढ़ेगी।आर्यन फिल्म के अनुसार, ‘जागरूक नारी’ स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज की दिशा में एक सार्थक पहल है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS