Explore

Search

September 22, 2026 4:24 am

बिलासपुर में कल्चरल मार्क्सवाद पर होगा ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र, विशेषज्ञ करेंगे मंथन

CBN36 बिलासपुर, 7 अगस्त। कल्चरल मार्क्सवाद अध्ययन समूह, बिलासपुर द्वारा 8 अगस्त को “कल्चरल मार्क्सवाद” विषय पर विशेष ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र (अध्ययन रिपोर्ट) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कल्चरल मार्क्सवाद के विभिन्न पहलुओं को समझना तथा विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, नीति-निर्माताओं, अधिवक्ताओं, मीडिया कर्मियों और कला जगत से जुड़े लोगों के बीच सार्थक संवाद एवं विमर्श को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कल्चरल मार्क्सवाद से जुड़े विभिन्न विषयों पर अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसमें शिक्षा, कला एवं मनोरंजन, शिक्षा एवं अनुसंधान, मीडिया एवं पत्रकारिता तथा राजनीति एवं सक्रियता जैसे प्रमुख विषयों पर विचार रखा जाएगा।

द्वितीय सत्र में प्रश्नोत्तर, विषय-प्रवर्तन तथा खुला संवाद एवं विमर्श आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।

इस अवसर पर माननीय श्री कैलाश चंद्र जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांत के अन्य वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य भी कार्यक्रम में प्राप्त होगा।

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में कल्चरल मार्क्सवाद जैसे विषय पर व्यापक, तथ्यपरक और गंभीर चर्चा की आवश्यकता है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों और प्रतिभागियों की सहभागिता से इस विषय के विविध आयामों पर सार्थक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित होगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS