Explore

Search

August 7, 2026 4:50 pm

बिलासपुर स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान, 341 यात्री पकड़े गए, 2.64 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

CBN36 बिलासपुर। रेलवे राजस्व की सुरक्षा और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर रेलवे मंडल ने गुरुवार को बिलासपुर स्टेशन पर विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले कुल 341 मामलों में कार्रवाई करते हुए 2.64 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक और टीटीई स्टाफ की संयुक्त टीम ने बिलासपुर स्टेशन और यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन जांच की।

जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के 257 मामलों में 2.16 लाख रुपये से अधिक, अनियमित टिकट के 49 मामलों में 43,565 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 35 मामलों में 4,290 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर 341 मामलों से 2,64,180 रुपये की वसूली की गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले वैध यात्रा टिकट अवश्य खरीदें। स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लें तथा रेलवे परिसर और ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। साथ ही धूम्रपान और गंदगी फैलाने जैसी गतिविधियों से बचने की भी अपील की है ।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS