Explore

Search

August 7, 2026 3:58 pm

बिलासपुर बना संभागीय बेसबॉल का ओवरऑल चैंपियन26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन

CBN36 बिलासपुर। 26वीं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत आयोजित बेसबॉल बालक प्रतियोगिता में बिलासपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन 6 अगस्त को छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

प्रतियोगिता में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जी.पी.एम.), कोरबा, सक्ती और सारंगढ़ सहित संभाग के छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। संयुक्त संचालक अश्वनी भारद्वाज के निर्देश एवं जी.डी. गर्ग के मार्गदर्शन में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

अंडर-14 वर्ग में बिलासपुर ने पहले मुकाबले में सक्ती को 4-0 से हराया, जबकि मुंगेली ने जी.पी.एम. को 3-2 से पराजित किया। फाइनल में बिलासपुर ने मुंगेली को 5-0 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-17 वर्ग में भी बिलासपुर का दबदबा कायम रहा। टीम ने मुंगेली को 10-0 के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अंडर-19 वर्ग में बिलासपुर ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7-0 से पराजित करते हुए एक और खिताब अपने नाम किया। तीनों आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर बिलासपुर जिले ने प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।

पूरी प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। आयोजन की सफलता में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान अख्तर खान, मुकेश कश्यप, गीता सिंह बनाफर, प्राची शर्मा, आकृति श्रीवास्तव, संदीप गहिरे, अंकुर रजक, नेहा यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS