Explore

Search

September 19, 2026 2:25 pm

रूपनारायण बने ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के नोडल अधिकारी, सात ज्यूडिशियल अफसरों को एसीपी का लाभ

CBN36 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने प्रशासनिक स्तर पर अहम आदेश जारी करते हुए हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के सचिव रूपनारायण पठारे को ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं निचली न्यायिक सेवा के सात अधिकारियों को एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) स्केल का लाभ भी प्रदान किया गया है।

रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रूपनारायण पठारे को अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अभियान के दौरान मेडिएशन एंड कन्सीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC) के साथ आंकड़ों के आदान-प्रदान और समन्वय का कार्य करेंगे।

इसके अलावा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पांच अधिकारियों को प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) स्केल का लाभ दिया गया है। इनमें शुभदा गोयल (16 जुलाई 2024), मोहित सिंह (15 जुलाई 2024), महेश बाबू साहू (16 जुलाई 2024), रोजेमिन राजेश एक्का (18 जुलाई 2024) और निक्षन दावेद लकड़ा (17 जुलाई 2024) शामिल हैं।

वहीं न्यायिक अधिकारी अंजलि पांडे को 9 अक्टूबर 2020 से 8 अक्टूबर 2025 की अवधि के लिए प्रथम एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्केल का लाभ स्वीकृत किया गया है।

हाई कोर्ट के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एसीपी का लाभ संबंधित न्यायिक अधिकारी के विरुद्ध वेतनवृद्धि रोके जाने संबंधी किसी भी कार्रवाई के अधीन रहेगा।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS