CBN36 बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए बिलासपुर शहर के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी को बिलासपुर मध्य मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और युवाओं के बीच संगठन के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महर्षि बाजपेयी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, सामाजिक अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर महर्षि बाजपेयी ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता सहित प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य बिलासपुर मध्य मंडल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा।
महर्षि बाजपेयी की नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिलासपुर मध्य मंडल में युवा मोर्चा का संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
प्रधान संपादक



