Explore

Search

August 11, 2026 7:15 am

भाजयुमो जिला मंत्री मोनू रजक बने उत्तर मंडल के प्रभारी

CBN36 बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री मोनू रजक को संगठन ने उत्तर मंडल युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। संगठन ने इसे आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया है।

मोनू रजक लंबे समय से भाजयुमो की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मोनू रजक ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर मंडल में युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS