Explore

Search

July 28, 2026 9:17 pm

रील और सेल्फी का जुनून पड़ सकता है जान पर भारी, उफनते नदी-नालों से रहें दूर: कलेक्टर अग्रवाल

“खतरा मोल लिया तो बख्शे नहीं जाएंगे’, एसएसपी सिंह बोले- जानलेवा स्टंट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”

CBN36 बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों को कड़ा संदेश दिया है। उफान पर बह रहे नदी-नालों और पुल-पुलियों के पास रील बनाने, सेल्फी लेने या वीडियो शूट करने वालों को लेकर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अलर्ट जारी किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि कुछ सेकंड की सोशल मीडिया प्रसिद्धि के लिए अपनी जिंदगी दांव पर न लगाएं। बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों से पूरी तरह दूर रहें और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि जलभराव वाले क्षेत्रों, पुल-पुलियों और तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचें तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें।

दूसरी ओर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया कि उफनते नदी-नालों के बीच रील, सेल्फी या स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि हादसा होने पर बचाव दल और पुलिसकर्मियों की जान भी संकट में पड़ जाती है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। अधिकारियों ने कहा कि बारिश का रोमांच कुछ पल का हो सकता है, लेकिन एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की जिंदगी बदल सकती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS