Explore

Search

July 28, 2026 9:19 pm

कॉमनवेल्थ गेम्स: सीएम विष्णुदेव साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- पूरे प्रदेश का बढ़ाया मान

CBN36 रायपुर, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव से सोमवार को वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धि से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने याद दिलाया कि प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले भी उनकी ज्ञानेश्वरी से मुलाकात हुई थी और अब पदक जीतने के बाद उनसे बातचीत कर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करती रहेंगी।

साय ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी वैश्विक मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

वीडियो कॉल के दौरान ज्ञानेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, आशीर्वाद और प्रदेशवासियों का समर्थन उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव निवासी ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत हैं। सार्वजनिक सेवा के साथ खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बनाती है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता गया उनका रजत पदक भारत और छत्तीसगढ़ दोनों के लिए गौरव का विषय बना है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS