CBN 36 बिलासपुर। शराब के लिए पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। हथियारों के इस्तेमाल से क्षेत्र में दहशत का माहोल हो गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, दोनों पक्षों के आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो धारदार चाकू और एक तलवार भी जप्त की।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे नर्सरी गेट के सामने मैट्रिक चौक के पास दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार दबिश और घेराबंदी कर रोशन मंडावी, सोनू मरावी, सुनील निर्मलकर, नरेंद्र यादव, हर्ष फ्रांसिस, एन. हरिश, निखिल मानिकपुरी और ओमप्रकाश लहरे को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से दो चाकू और एक तलवार जब्त किया गया।
सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।
प्रधान संपादक



