Explore

Search

July 14, 2026 6:12 pm

उपमुख्यमंत्री देर आए, दुरुस्त आए; अब जनता और पार्षदों से भी करें संवाद : कांग्रेस

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री तथा बिलासपुर के प्रभारी मंत्री के रूप में अरुण साव द्वारा स्कूटी से नगर निगम के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किए जाने पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि उपमुख्यमंत्री देर आए, लेकिन दुरुस्त आए। उन्हें बिलासपुर के विकास और शहर की समस्याओं का ख्याल आया, यह स्वागतयोग्य है।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की, लेकिन यह भी बताना चाहिए कि वह नगर निगम के पार्षदों और आम जनता से संवाद कब करेंगे। उनका कहना था कि शहर के लोग बरसात से पहले नालियों की सफाई, शुद्ध पेयजल व्यवस्था और अन्य दैनिक नागरिक सुविधाओं को लेकर परेशान हैं। यदि उपमुख्यमंत्री इन मुद्दों पर जनता और जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करते तो स्थिति की वास्तविक जानकारी मिलती।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि नगर निगम में महापौर और एमआईसी सदस्यों के बीच चल रहे मतभेद तथा भाजपा पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति पर भी उपमुख्यमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए था। उनका कहना है कि शहर के समग्र विकास के लिए प्रशासनिक समीक्षा के साथ जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद भी आवश्यक है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS