Explore

Search

June 28, 2026 6:02 pm

गनियारी में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार,5.20 लाख की संपत्ति जब्त

दुर्ग। जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने गनियारी स्थित एक मकान में संचालित जुआ अड्डे पर छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल समेत कुल 5.20 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई-3 के ग्राम गनियारी स्थित बड़कू दाऊ की बाड़ी में बने मकान के भीतर कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आठ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 1,82,670 नकद, आठ मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 5,20,170 बताया गया है।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 327/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 5 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में तुंगत चंद्राकर (35), केवल चंद्राकर (29), शिवम वर्मा (25), प्रवीण देवांगन (24), ताकेश्वर साहू (41), चिराग चंद्राकर (25), प्रकाश चंद्राकर (41) और कुल्लू साहू (23) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS