Explore

Search

September 20, 2026 5:24 pm

भारतीय नगर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का होगा लोकार्पण, वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित

बिलासपुर, 13 जून। अग्रवाल समाज बिलासपुर द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत 14 जून को अवलोकन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन भारतीय नगर मुक्तिधाम परिसर में रविवार को प्रातः 10:45 बजे से होगा।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक रेंज राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे तथा नगर निगम सभापति विनोद सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

अग्रवाल समाज बिलासपुर एवं अग्रवाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुक्तिधाम परिसर के विकसित स्वरूप का अवलोकन कराया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया जाएगा।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल एवं सचिव सुनील सोनथलिया ने समाजजनों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS