Explore

Search

September 20, 2026 6:26 pm

खेत में विद्युत कनेक्शन लगाने हेतु किसान से मांगी रिश्वत, लाईनमेन और कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथों हुए गिरफ्तार 

एमसीबी। खेत में अस्थाई विद्युत कनेक्शन लगाने हेतु किसान से विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता और लाईनमेन ने रिश्वत की मांग की। किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय अंबिकापुर में कर दी। एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए जूनियर इंजीनियर और लाईनमेन को  रंगे हाथों गिरफ्तार कर  लिया है। 

प्रार्थी रमेश सिंह, डोमन पारा मनेन्द्रगढ़ द्वारा एसीबी कार्यालय अम्बिकापुर में शिकायत की गई थी, कि उसके द्वारा अपने खेत में सिंचाई के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन हेतु बिजली ऑफिस मनेन्द्रगढ़ में आवेदन किया गया था। जिसका सर्वे भी हो चुका था, परन्तु कनेक्शन लगाया नही गया था। उसके द्वारा बिजली ऑफिस में पदस्थ लाईनमेन श्री राकेश शुक्ला से सम्पर्क करने पर 10,000 रूपए रिश्वत की मांग की गई, और कनिष्ठ अभियंता  मनीष कुमार को पैसे जाकर देने की बात कही गई। प्रार्थी रिश्वत नही देना चाहता था, बल्कि दोनो आरोपियों को रिश्वत् लेते रंगे हाथो पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पश्चात् 9,500 रूपए में सहमति बनी। 

आज 25 मई को ट्रैप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी कनिष्ठ अभियंता  मनीष कुमार एवं लाईनमेन राकेश शुक्ला को 9,500 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7,12 पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS