Explore

Search

May 10, 2026 6:15 pm

शिकायत से समाधान तक : एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में 60 मामलों का त्वरित निराकरण

बिलासपुर पुलिस के शिकायत निवारण शिविर में फरियादियों को मिला मौके पर न्याय, पुलिस कार्यशैली की सराहना

छत्तीसगढ़।आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित शिकायत निवारण शिविर भरोसे और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया। शिविर में पहुंचे तमाम फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुल 60 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

विशेष बात यह रही कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह स्वयं पूरे समय मौजूद रहे और एक-एक शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक मामले, मारपीट, साइबर फ्रॉड, गुम इंसान, लेन-देन विवाद तथा अन्य शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसएसपी रजनेश सिंह ने हर मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों में समय-सीमा तय कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने कहा गया।

शिविर में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा अधिकारियों ने भी फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं का परीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता और संवेदनशील रवैये से लोगों को राहत मिली और उन्हें बिना भटकाव के त्वरित सुनवाई का अनुभव हुआ।

इस अवसर पर एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण शिविरों के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर सुनवाई और समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।

शिविर में पहुंचे कई फरियादियों ने खुलकर बिलासपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से सुना गया और तत्काल कार्रवाई होने से उन्हें न्याय मिलने का भरोसा बढ़ा है।

बिलासपुर पुलिस की यह पहल आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने में सफल रही। शिकायत से समाधान तक की यह व्यवस्था न केवल पुलिस की जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि जनता के प्रति उसकी संवेदनशील कार्यशैली की भी मजबूत तस्वीर पेश करती है।

रवि शुक्ला
रवि शुक्ला

प्रधान संपादक

Advertisement Carousel
CRIME NEWS

BILASPUR NEWS